जावा प्रोग्रामिंग में Class ,Method और Object जावा के बहुत ही महत्वपूर्ण पार्ट कहे जाते हैं क्युकी जावा में सभी कुछ इन्ही पर निर्भर हैं आज हम आपके लिए ऐसा ही एक लेक्चर लेकर आये हैं जिससे आपको Class , Method और Object का कांसेप्ट आसानी से क्लियर हो जायेगा क्युकी किसी भी चीज को पढने से जादा उसे प्रेक्टिकाली हल करने पर होता है |
Class - Class एक यूजर डिफाइन डाटा टाइप है , एक बार क्लास के टाइप को डिफाइन करने के बाद क्लास के टाइप के अनेक वेरिएबल बनाये जा सकते हैं |और जावा में इस प्रकार के वेरिएबल को क्लास के इंस्टेंस के नाम से जाना जाता है , जो वास्तव में ऑब्जेक्ट होते हैं | Class कीवर्ड का उपयोग क्लास को डिफाइन करने के लिए किया जाता है |
एक्सेस स्पेसिफायर एक ही फाइल में या क्लास के अन्य पैकेज में उपस्थित क्लास के द्वारा क्लास के एक्सेस मॉड को स्पेसिफाई करता है |जावा में कुछ महत्पूर्ण एक्सेस स्पेसिफायर होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं - पब्लिक , प्राइवेट और प्रोटेक्टेड |
Method - Method कोड का एक ऐसा ब्लाक होता है जिसके अंतर्गत उसकी स्वयं की कोडिंग होती है | इस मेथड का एक पर्टिकुलर नाम होता है तथा यह अनेक प्रॉपर्टी जैसे - रियुजेबिलिटी को फॉलो करती है रियुजेबिलिटी के द्वारा यूजर इस मेथड का आवश्यकता के अनुसार एक प्रोग्राम में विभिन्न जगहों पर प्रयोग कर सकता है |
मेथड को डिक्लेअर करने का तरीका निम्नलिखित है -
Type methodname (parameter list)
{
method body;
}
किसी मेथड को डिक्लेअर करने के लिए निम्नलिखित चार भागों में रखा जाता है -
(1) मेथड का नाम - मेथड का नाम एक वालिद आईडेंटीफायर होता है जिसके द्वारा मेथड को पहचाना जाता है \ मेथड के नाम के अनुसार ही ऑब्जेक्ट इस मेथड का प्रयोग करता है | मेथड का नाम हमेशा उसके द्वारा किये जाने वाले कार्य के आधार पर दिया जाता है
(2) मेथड द्वारा रिटर्न की जाने वाली वैल्यू - यह रिटर्न की जाने वाली वैल्यू के टाइप के बारे में इन्फोर्मेशन देता है | ये डाटा टाइप int , float, char आदि हो सकते हैं |यदि मेथड किसी भी टाइप की वैल्यू रिटर्न नही करता है तो Void रिटर्न टाइप का उपयोग किया जाता है |
(3) पेरामीटर लिस्ट - पेरामीटर लिस्ट मे आर्ग्युमेंट को रखा जाता है | ये पेरामीटर, लिस्ट पेरेंथेसिस के अन्दर लिखे जाते हैं इन लिस्ट में वेरिएबल के नाम को उनके डाटा टाइप के साथ रखा जाता है | इसे निम्लिखित प्रकार से समझाया गया है -
(अ) void getData(int x , int y)
(ब) void getData()
(4) मेथड की बॉडी - मेथड बॉडी के अंतर्गत इस मेथड द्वारा किया जाने वाला कार्य आता है इस मेथड बॉडी के माध्यम से डाटा मेम्बर का प्रयोग किया जाता है \
यदि मेथड का रिटर्न मेथड के साथ दिया गया है तो यह एक वैल्यू को रिटर्न करेगी , जिसे रिटर्न कीवर्ड के साथ लिखा जाता है | रिटर्न को निम्नलिखित प्रकार से लिखते हैं -
return return _value;
or
return;
मेथड को निम्नलिखित टाइप से डिक्लेअर किया जाता है -
class Sum
{
int a, b;
void input(int x, int y)
{
a = x;
b = y;
}
}
ऑब्जेक्ट (Object) - ऑब्जेक्ट , क्लास का एक इंस्टेंस होता है | यह क्लास की फिजिकल यूनिट है अर्थात एक ऑब्जेक्ट , क्लास में वेरिएबल के टोटल साइज़ के बराबर मेमोरी का यूज करता है | आप क्लास के नाम का ऑब्जेक्ट बना कर किसी भी मेथड को कॉल करा सकते है और एक बार क्लास के नाम का ऑब्जेक्ट बन जाने के बाद आपको दोबारा से क्लास का ऑब्जेक्ट बनाने की जरुरत नही पड़ती क्युकी फिर हम जितने चाहे उतने ऑब्जेक्ट क्रिएट कर सकते हैं और मेथड को कॉल करा सकते हैं