डिअर स्टूडेंट्स,
खुसखबरी...जिस वकेंसी का आप सभी को काफी समय से इंतजार था आज वो वकेंसी यानी (मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग – 1 ) ये वकेंसी 5 साल बाद आई है, आप सभी पूरी रणनीति के साथ इस परीक्षा कि तैयारी करे आप निश्चित सफल होंगे, ये संविदा शिक्षक भर्ती नहीं है ये नियमित शिक्षक भर्ती है, ( उच्च माध्यमिक शिक्षा भर्ती वर्ग-1 है)
इस भर्ती के लिए 17000 पद घोषित किये है यह पद बढ़ भी सकते है , इसमें 36200/- वेतनमान है, इसमें शैक्षणिक योग्यता – संबधित विषय में दिव्तीय श्रेणी में स्नातकोत्तर उपाधि के साथ बी .एड या उसके समकक्ष, आवेदन 11 सितम्बर से स्टार्ट हो गए है 25 सितम्बर आवेदन कि अंतिम तिथि है, आप सभी को इस परीक्षा में निश्चित सफल होने के लिए 3 माह 15 दिन का समय है आप सभी पूरी लगन के साथ इस परीक्षा की तैयारी में लग जाइये, यह परीक्षा 29 दिसंबर से प्राम्भ होगी, यह परीक्षा मध्य प्रदेश के 20 शहरों आयोजित होगी, आप सभी मेन विषय पर विशेष ध्यान दीजिये,
यह परीक्षा दो भागो में में होगी,(भाग-अ) पहले भाग में 50 प्रश्न होंगे 50 अंक के इसमें सामान्य हिंदी , सामान्य इंग्लिश , सामान्य ज्ञान समसामयिक घटनाक्रम , तार्किक एवं आंकिक योग्यता (रीजनिंग & मैथ ) बालविकास, होगा, दूसरे भाग में,(भाग-ब) 100 प्रश्न होंगे 100 अंक के जिसमे आपके सम्बंधित विषय होंगे जैसे हिंदी , इंग्लिश , संस्कृत , उर्दू , गणित, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गृह विज्ञान, वाणिज्य , इतिहास, भूगोल , रजनीतशास्त्र, अर्थशास्त्र, कृषिशास्त्र, समाजशास्त्र, अब इतना बड़ा मौका जल्दी नहीं आएगा पांच साल बाद आप सभी के लिए बहुत बड़ा मौका है आप सभी अपने सही प्रयास से निश्चित सफल होंगे..
"आप सभी को सफल होने के लिए शुभकामनाएं ”
