पॉलिटेक्निक कॉलेज सिवनी में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्राचार्य एस पी राजवाड़े ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर कहा की शिक्षा के साथ साथ विद्यार्थियों को खेलकूद में भी प्रतिभाग करना चाहिए . इससे मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है. खेल प्रभारी भुवनेश्वर टेकाम ने कहा की खेल और शिक्षा दोनों एक दुसरे के पूरक हैं.
पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता में अनेक प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी. प्रतियोगिता में खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मनमोह लिया. संस्था में प्रतियोगिता के अंतिम दिन बॉलीबोल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में कंप्यूटर साइंस के छात्रों ने इलेक्ट्रिकल ब्रांच के छात्रों को हरा कर विजय प्राप्त की .विजेता रहे प्रतिभागियों में यश नामदेव , निहाल मिश्र , नीरज लुधियाने , विशाल , अनिल , जितेन्द्र नागेश , आशीष ढूंढे , विवेक चौधरी , आदि रहे वाही टेबल टेनिस प्रतियोगिता में तस्नीम तब्बशुम विजेता रही.
